फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैम्युअल की आखिरी उड़ान में हादसा, घर वालों को अब भी इंतजार

Fri, 06 Nov 2015 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 4 नवंबर को पवन हंस हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद दो पायलट लापता हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी तक दोनों लापता पायलट्स कैप्टन सैम्युअल और कैप्टन गुहा का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इन दो पायलट्स में एक परिवार है कैप्टन ई सैम्युअल का। इनकी फैमिली इस बात को लेकर उत्साहित थी की इसी महीने की 30 तारीख को जब ई सैम्युअल रिटायर होंगे तो सभी वापस अपने पैतृक आवास केरल जाएंगे।

सैम्युअल के परिवारीजन अभी भी इस आशा में हैं कि कैप्टन सही सलामत लौट आएंगे। सैम्युअल के कजिन ने कहा कि 'हम अभी ऐसा कुछ भी बोलने के लिए नहीं सोच रहे हैं और न ही उन्हें याद करने की सोच रहे हैं क्योंकि हम अभी यह नहीं जानते कि वे कहां हैं। हम अभी भी बहुत आशावान हैं।'
विज्ञापन


सैम्युअल के ही एक अन्य रिश्तेदार के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी सदमे में है।
विज्ञापन

30 हजार घंटे तक की भरी है उड़ान

सैम्युअल मुंबई के सांताक्रूज में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे, जिसमें उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती थी। पवन हंस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सैम्युअल ने अब तक 30,000 घंटे तक की उड़ान भरी है।

सैम्युअल के घर आए एक अधिकारी ने कहा कि 'वे अपनी रिटायरमेंट की उम्र में थे। यही उनकी आखिरी फ्लाइट थी और इसी दौरान ये हादसा हो गया। उन्होंने कई कैप्टन्स को मेहनत के साथ पढ़ाया भी है।'

बताते चलें कि हादसे के बाद ओएनजीसी के डायरेक्टर ऑफशोर टीके सेनगुप्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर अतिरिक्त ड्यूटी पर था, जिस वजह से उसमें किसी क्रू की ड्यूटी नहीं लगी थी और हेलीकॉप्टर में कोई यात्री भी सवार नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें