बीती 4 नवंबर को पवन हंस हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद दो पायलट लापता हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी तक दोनों लापता पायलट्स कैप्टन सैम्युअल और कैप्टन गुहा का कुछ पता नहीं चल सका है।
इन दो पायलट्स में एक परिवार है कैप्टन ई सैम्युअल का। इनकी फैमिली इस बात को लेकर उत्साहित थी की इसी महीने की 30 तारीख को जब ई सैम्युअल रिटायर होंगे तो सभी वापस अपने पैतृक आवास केरल जाएंगे।
सैम्युअल के परिवारीजन अभी भी इस आशा में हैं कि कैप्टन सही सलामत लौट आएंगे। सैम्युअल के कजिन ने कहा कि 'हम अभी ऐसा कुछ भी बोलने के लिए नहीं सोच रहे हैं और न ही उन्हें याद करने की सोच रहे हैं क्योंकि हम अभी यह नहीं जानते कि वे कहां हैं। हम अभी भी बहुत आशावान हैं।'
सैम्युअल के ही एक अन्य रिश्तेदार के मुताबिक इस घटना की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी सदमे में है।