मंगलवार को यूपी के मारहरा निवासी और भाजपा समर्थक छह लोग सोरों गंगाजी से कलश में जल लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों ने इस बाबत संकल्प लिया था।
उनका कहना था कि यदि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार में आती है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनके शपथ लेने से पहले संसद को गंगाजल से शुद्ध करेंगे।
मंगलवार की तड़के कस्बा निवासी सुनील शर्मा, विशेष यादव, रवेंद्र यादव, दीपक वर्मा, अर्जुन सिंह व धर्मवीर राजपूत पैदल ही सोरों गंगाजी पहुंचे। वहां से कलश में गंगाजल भरकर पैदल ही मारहरा आए।