यूपी के गोपीगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम में शनिवार को रात 9 बजे आसमान से पैराशूट जैसी वस्तु जमीन पर उतरने से गांव में अफरा तफरी मच गई।
पैराशूट में बत्ती जलने और उसमें मशीनरी पार्ट्स देख कर एक बारगी लोग इसे बम समझ बैठे। सूचना पर सीओ ज्ञानपुर एसएस पांडेय थाने की पुलिस फोर्स और मुख्यालय से बम निरोधक दस्ता लेकर पहुंच गए।
ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद पांडेय ने बताया कि जब पैराशूट नीचे आ रहा था तो वे अपने घर पर ही थे। देखते ही देखते गांव समेत आस पास के गावों में इतना हल्ला मच गया कि भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।