अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लिए गए बच्चों को बुखार में दिए जाने वाले पैरासिटामॉल सीरप का सैंपल प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गया है।
इससे सरकारी दवाएं भी जांच के घेरे में आ गई हैं। उधर, दवा का सैंपल फेल होने से उसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही संबंधित कंपनी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।
औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने 28 अप्रैल 2015 को अमरोहा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चों को बुखार में दिए जाने वाले पैरासिटामॉल सीरप का सैंपल लिया था और दवा के कई सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे।