फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद सांसद ने डॉक्टरों को कहा ‘हत्यारा’

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने डॉक्टरों को ‘हत्यारा’ और ‘राक्षस’ करार देते हुए कहा है कि वह चिकित्सकों की लूट-खसोट पर लगाम लगाने के लिए 13 अक्तूबर को सहरसा से राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


पप्पू ने राज्य सरकार से मेडिक डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर बैन लगाने की मांग की।

अपने गुस्से का इजहार करते हुए पप्पू यादव ने कहा, ‘10 से 15 फीसदी डॉक्टर ही इमानदारी से काम करते हैं, जबकि बाकी के अन्य हत्यारे और राक्षस हैं।
विज्ञापन

मरीजों का पेट काटकर डॉक्टर बनाते है पैसा

ये पूरी तरह से भ्रष्ट हैंऔर इनका बर्ताव दलालों की तरह है। ये लोगों का मरीजों का पेट काटकर पैसा बनाते हैं।’ यादव ने बेहतर इलाज और मरीजों के कल्याण के लिए राज्य में नर्सिंग होम एक्ट को लागू करने की मांग की।

मालूम हो कि मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव इससे पहले भी डॉक्टरों के खिलाफ इस तरह का बयान देते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनुभव और योग्यता के आधार पर डाक्टरों की फीस 100 से 300 रुपये के बीच तय करने को कहा था।

हालांकि डॉक्टरों के खिलाफ उनका ताजा बयान पहले के मुकाबले ज्यादा तीखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें