फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू ने स्पीकर पर उछाला पेपर, फिर मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में हुए धर्म परिवर्तन के मु्द्दे पर लोकसभा में पिछले काफी दिनों से जारी तनातनी के बीच आज आरजेडी सांसद के अभद्र व्यवहार ने डिप्टी स्पीकर को नाराज कर दिया। डिप्टी स्पीकर एम थंबीदुराई ने पप्पू यादव की इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार को लोकसभा में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर जोर-शोर से चर्चा हो रही थी इसी बीच आरजेडी सांसद अपनी बात सुनाने के लिए डिप्टी स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गए और उन्हें अखबार में कुछ दिखाने लगे। फिर वो बाद में अखबार फाड़कर डिप्टी स्पीकर की कुर्सी पर फेंककर चले गए। लेकिन पप्पू यादव बाद में इस बात से पूरी तरह से मुकर गए। उन्होंने कहा, "न ही मैने कोई पेपर नहीं फाड़ा है और न ही मैं स्पीकर की कुर्सी के पास गया था।" हालांकि पप्पू यादव ने बाद में इस बात के लिए माफी भी मांगी।

धर्मांतरण मुद्दे पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने जताई नाराजगी

आरजेडी सांसद के इस व्यवहार पर डिप्टी स्पीकर एम थंबीदुराई ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इस घटना पर आग-बबूला होते हुए कहा कि क्या अखबार फेंकना विरोध का लोकतांत्रिक तरीका है? उन्होंने कहा कि यह काफी बुरा बर्ताव है और मैं इसका विरोध करता हूं।

सदन में कांग्रेस के नेता और स्पीकर के बीच भी थोड़ी बहुत बहस हुई थी। हालांकि इस बहस के लिए कांग्रेस ने स्पीकर से माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ सरकार का विरोध करना भर था स्पीकर के सम्मान को आहत करना नहीं। इन सभी हंगामों के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही काफी बार बाधित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें