अभिनेता आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने बांबे हाईकोर्ट में दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। दो दिन पहले हाईकोर्ट ने राबिया की अपील पर मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था।
हाईकोर्ट के जज जस्टिस एससी गुप्ते ने शुक्रवार को राबिया को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को करने का निर्देश दिया।