फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप का फरमान, 'लड़के की बहनों से करो रेप'

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट लड़की से प्रेम करने तथा उसे घर से भगाकर ले जाने पर लड़के और उसके घरवालों की जान पर बन आई है। खाप पंचायत ने फरमान जारी कर दिया है कि लड़के की दो बहनों के साथ बलात्कार कर उन्हें निर्वस्त्र घुमाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


खाप पंचायत और उत्तर प्रदेश पुलिस के खौफ में जी रहा बागपत का यह परिवार घर छोड़कर इधर-उधर भटकने को मजबूर है। अब लड़के की बहन की फरियाद पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और पुलिस महानिदेशक, बागपत के एसपी तथा दिल्ली पुलिस समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने वकील विवेक सिंह के माध्यम से अर्जी दाखिल की है।

इसके अनुसार याचिकाकर्ता जाटव (अनुसूचित जाति) समुदाय से है। उसके भाई और जाट समुदाय की एक लड़की के बीच प्यार हो गया।

यह संबंध सार्वजनिक होने पर लड़की के परिवारवालों ने गत 10 फरवरी को हरियाणा में उसकी शादी कर दी लेकिन वह 22 अप्रैल को सुसराल छोड़कर मायके आ गई और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। हालांकि लड़की के परिवारवालों के दबाव में प्रेमी युगल ने दो मई को दिल्ली के महरौली थाने में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अब सुप्रीम कोर्ट में लगाई फरियाद

वहां लड़की ने बताया था कि वह प्रेमी से गर्भवती है और उसे घरवालों से जान का खतरा है। यह युगल 19 मई को फिर भाग निकला। याचिकाकर्ता का आरोप है कि लड़की के घरवाले उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।

पुलिस ने उसके चचेरे भाई को जबरन हिरासत में रखा। 27 मई को प्रेमी युगल के वैष्णो देवी से मेरठ लौटने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उसके भाई पर एनडीपीएस का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।

याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि यूपी पुलिस को उसके भाई की प्रेमिका को पेश करने का निर्देश दिया जाए तथा लड़के पर लगे झूठे मुकदमे की जांच सीबीआई से कराई जाए। परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें