फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता को अंजाम देने के बाद पाक सैनिकों ने मनाया था जश्न?

Thu, 10 Jan 2013 11:16 PM IST
जम्मू/राजोरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की बर्बरता अनायास नहीं थी। इसकी साजिश एक साल से रची जा रही थी। अमर उजाला जम्मू ने पिछले साल 19 अगस्त को ही आईएसआई की बार्डर एक्शन टीम के सक्रिय होने और किसी बड़ी वारदात की फिराक में होने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अपनी घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद पाक सैनिकों ने जश्न भी मनाया था। इसका तानाबाना लश्कर के मुखिया हाफिज सईद के निर्देशन में बुना गया था। पाक हमले से कुछ दिन पहले ही सईद नियंत्रण रेखा के उस इलाके में पहुंच गया था जहां से पाक सेना ने हैवानियत को अंजाम दिया।

पिछले एक साल से नियंत्रण रेखा के उस पार भारतीय जवानों पर हमला करने की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं थीं। लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के नेतृत्व और निगरानी में पाकिस्तानी सेना, लश्कर के आतंकियों और पाकिस्तानी रेंजरों की विशेष फोर्स बैट (बार्डर एक्शन टीम) इस योजना के तहत लगातार सीमा पार से सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


बीएसएफ के महानिदेशक ने नवंबर में इस बात की पुष्टि की थी कि पाकिस्तानी फायरिंग के बाद बरामद गोलियां केवल पाकिस्तानी सेना के पास है। इसके बाद से ही सीमा पार (आईबी और एलओसी) बैट के सक्रिय होने की पुष्टि हो गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों को भी यह सूचनाएं मिल रहीं थीं कि पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में है। हाफिज सईद के करीब एक सप्ताह पहले पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में मौजूद होने की सूचना भी सुरक्षा एजेंसियों को थी। 25 इनफेंट्री डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर तिवारी ने भी सेना के पास ऐसे इनपुट होने की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि लश्कर प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों का दौरा कर वहां पूरी स्थिति की समीक्षा की थी और भारतीय चौकियों की भी विस्तृत जानकारी जुटाई थी। इसके बाद हाफिज सईद ने बैट को भारतीय जवानों पर हमले के लिए उकसाया था और इसके निर्देश भी दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें