भारत की सीमा में एकबार फिर पाकिस्तानी गुब्बारे घुसने का मामला सामने आया है। राजस्थान के जालोर जिले में स्थित सांचौर के काछेला-बगछड़ी गांव में शुक्रवार को पाकिस्तान से गुब्बारे उड़ कर आए।
बताया जा रहा है कि इन गुब्बारों पर पाक में हो रहे किसी टूर्नामेंट का नाम लिखा हुआ था। इससे पुलिस यह मान रही है कि गुब्बारे किसी कार्यक्रम में उड़ाए गए होंगे, जो हवा के साथ भारतीय सीमा में आ गए होंगे। हालांकि एहतियातन पुलिस ने सेना को इसकी सूचना दे दी है।
शुक्रवार को काछेला-बगछड़ी गांव के एक खेत में आसमान से गुब्बारे गिरे। इन गुब्बारों को लेकर सनसनी फैल गई। कुछ गुब्बारों के फूटने की आवाज से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी।