फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले पाक के सुर, 'हमें करनी है भारत से दोस्ती'

विज्ञापन
विज्ञापन
म्यांमार ऑपरेशन के बाद भारत के खिलाफ अब तक जुबानी जंग जारी रखने वाले पाकिस्तान का सुर एक बार फिर बदला-बदला सा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा है कि वह सभी अहम मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्ते सुधारना चाहता है। पाक का यह बयान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बातचीत के बाद आया है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने कहा कि भारत के साथ अपने सभी अहम मुद्दों को पाकिस्तान बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है।

रिश्ते पटरी पर लाना चाहता है पाकिस्तान

मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके पाक समकक्ष नवाज शरीफ के साथ हुई टेलीफोन वार्ता का हवाला देते हुए काजी ने कहा कि पाकिस्तान दोनों देशों के रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए हर तरह की कोशिश करना चाहता है।

प्रवक्ता ने कहा, 'क्षेत्र में अपने सभी पड़ोसियों से रिश्ते बेहतर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मगर भारत और पाक के बीच गंभीर मुद्दों को बातचीत के जरिए ही हल किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

रमजान पर पाक ने छोड़े 150 मछुआरे

पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही तीखी जुबानी जंग के बीच रमजान का त्योहार तनाव कम करने वाला साबित हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पाक पीएम नवाज शरीफ को रमजान की मुबारकबाद देने के बाद से दोनों देशों ने आपसी रिश्ते सुधारने की दिशा में पहल करते हुए एक दूसरे के यहां पकड़े गए मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है।

इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पाकिस्तान ने 150 भारतीय मछुआरों को तो वहीं भारत ने पाक के 88 मछुआरों को रिहा कर दिया है। शुक्रवार को दोनों देश से रिहा हुए मछुआरे वाघा सीमा के जरिए वतन वापसी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें