फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप के थे हमलावर

Fri, 09 Aug 2013 12:46 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय जवानों पर पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) ने आतंकियों के साथ मिलकर हमला किया था।
विज्ञापन


भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक पाक सेना में एसएसजी की मूसा कंपनी को इस तरह के अभियानों की जिम्मेदारी दी जाती है। एसएसजी में सात बटालियन हैं। मूसा कंपनी नदियों और पानी वाले क्षेत्र में अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षित है।

जनवरी में भी एलओसी पर एसएसजी के सैनिकों ने ही हमला किया था, जिसमें वे एक भारतीय जवान का सिर काट ले गए थे। पाक सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का नेतृत्व एसएसजी ही करती है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने लगाई फटकार
पुंछ में पाक सैनिकों के एलओसी के 450 मीटर भीतर घुसकर पांच भारतीय जवानों को मार डालने की घटना से नाराज सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने क्षेत्रीय कमांडरों को जमकर लताड़ लगाई है।

पढ़ें, शहीद जवानों के गांवों में पसरा मातमी सन्नाटा
सेना के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सेना प्रमुख ने जनरल आफिसर कमांडिंग, ब्रिगेड कमांडर और कंपनी कमांडरों से इस घटना के बारे में पूछताछ की और घुसपैठ और पाकिस्तानी सैनिकों की हरकत के खिलाफ आक्रामक तेवर रखने के साफ निर्देशों के बावजूद यह घटना होने को लेकर उन्हें खूब फटकार लगाई।
विज्ञापन


'ओबामा से सबक लें मनमोहन'
भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से सबक लेने की नसीहत देते हुए पाकिस्तान से बात नहीं करने की सलाह दी है।

पढ़ें, 'नहीं चाहिए मुआवजा, पाकिस्तान से बदला लो'
पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि जिस स्नोडन के मामले के बाद ओबामा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक रद्द कर दी, उसी तरह पाकिस्तान की करतूतों के बाद अब मनमोहन सिंह को भी पाक पीएम नवाज शरीफ के साथ अपनी प्रस्तावित मुलाकात को रद्द कर देना चाहिए। भारत को पाक से बात नहीं करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें