पाक जासूस के गैजेट्स में कैद भारतीय सेना और सुरक्षा से जुड़े अहम तथ्यों की सीबीआई लैब में गहनता से पड़ताल हो रही है।
मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण एफएसएल अफसर जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं। यही वजह है कि बुधवार को रिपोर्ट नहीं मिल सकी।
थाना सदर बाजार पुलिस 3 दिसंबर को इजाज से बरामद मोबाइल, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप और पेन ड्राइव जांच के लिए दिल्ली सीबीआई लैब को भेजी थी। सप्ताह भर में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अब पाक जासूस के गैजेट्स की जांच आसान नहीं दिख रही है।