फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से शुरू होगी भारत-पाक के बीच बंद बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार की शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बंद पड़ी बातचीत एक बार फिर से शुरू होगी। इस बातचीत में हर तरह के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने कहा कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच समग्र बातचीत होगी। इस बातचीत में हर मुद्दे को शामिल किया जाएगा। इस पूरे मामले पर स्वराज ने गुरुवार को सदन में बयान देने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा कि यह वो समय है जब भारत और पाकिस्तान को परिपक्वता और आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है, ताकि एक दूसरे के साथ व्यापार किया जा सके। विदेश सचिव एस़ जयशंकर और विदेश मामलों पर शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज सहित अन्य लोग भी इस बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

मोदी भी करेंगे पाकिस्तान का दौरा

इसके पहले सुषमा स्वराज ने दोपहर को ही यह घोषणा की थी वह प्रधानमंत्री मोदी खुद भी अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेंगे।  संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस पाकिस्तानी दौरे में सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और उनके साथ अफगानिस्तान में आतंकवाद पर चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस पर ट्वीट भी किया, "दोस्ती का एक मजबूत रिश्ता। सुषमा ने अशरफ के साथ हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात की।

प्रवक्ता ने कहा कि हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रोसेस के पांचवें मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने इस्लामाबाद पहुंचीं सुषमा ने अशरफ के साथ पारगमन सहित अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें