आतंकियों पर पाबंदी के मामले में पाकिस्तान का दोहरा रवैया एक बार फिर सामने आया है। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात उद दावा को पाकिस्तान में बैन नहीं किया जाएगा।
पाक के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी। पाक के गृह मंत्रालय ने कहा है कि आतंकी संगठनों की प्रतिबंधित सूची में पाक में संचालित हो रहे 61 आतंकी संगठनों का नाम है, मगर उसमें हाफिज के संगठन जमात उद दावा के नाम को शामिल नहीं किया गया है।
हालांकि मंत्रालय ने यह जरूर कहा है कि जमात की गतिविधियों पर अभी निगाह रखी जा रही है। जबकि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने जमात उद दावा को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। अमेरिका ने हाफिज के सिर पर एक करोड़ का इनाम रखा हुआ है।