फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की भावना से जीएसटी रोक रही कांग्रेस: जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर सरकार ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। फिक्की के एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विकास के लिए राजनीतिक समर्थन जरूरी है और कांग्रेस देश के विकास में रोड़ा बन रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ से राजनीतिक समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में कांग्रेस जीएसटी बिल को जानबूझकर लटका रही है।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस जीएसटी को लेकर बेतुकी शर्तें थोप रही है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे महज राजनीतिक प्रतिशोध है। कांग्रेस की सोच ये है कि हम जो नहीं कर पाए वो दूसरों को भी नहीं करने दें। कांग्रेस की शर्तें थोपे जाने के संबंध में अरुण जेटली ने कहा कि गलत जीएसटी से अच्छा है कि ये बिल देर में आए।

विज्ञापन

हंगामे के चलते अटका जीएसटी

जीएसटी, सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है लेकिन संसद में लगातार हो रहे हंगामे के चलते सरकार चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। सरकार चाहती है कि अगले वित्त वर्ष से जीएसटी को लागू कर दिया जाए लेकिन संसद में चल रहे गतिरोध के कारण इसे अभी पास नहीं किया जा सका है। सरकार ने इससे पहले मॉनसून सत्र में ही इसे पास कराने की कोशिश की थी लेकिन तमाम प्रयास असफल हुए। शीत सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया।

सरकार ने जीएसटी के लिए कांग्रेस से राजनीतिक समर्थन हासिल करने की कोशिश की थी। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को अपने आवास पर चाय पर बुलाया था। कांग्रेस ने कुछ शर्तों के साथ इस पर समर्थन के संकेत दिए थे लेकिन इस बीच नेशनल हेरल्ड केस के चलते संसद में नया हंगामा हो गया। फिर केजरीवाल के दफ्तर में सीबीआई के छापे ने संसद को ठप कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें