फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हेमराज के हत्यारे को पाक ने दिया 5 लाख का ईनाम

Wed, 30 Jan 2013 02:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या में शामिल होने से भले ही पाकिस्तान ने इंकार किया है, लेकिन खुफिया सूत्रों से मिली रिपोर्ट में पाक की 'ना-पाक' करतूत का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, शहीद हेमराज का सिर काटने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अनवर खान को आईएसआई और पाकिस्तान सेना ने पांच लाख रुपए का ईनाम दिया है। अनवर खान 1996 में भारतीय सेना के कैप्टन का धोखे से सिर काटने की घटना में भी शामिल था।

गौरतलब है कि गत 8 जनवरी को नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय जवानों की बर्बर हत्या कर दी गई थी। इनमें लांस नायक हेमराज का सिर भी काट लिया गया था। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले आतंकी अनवर खान को ईनाम दिया गया है। आईबी और रॉ के साथ मिलिट्री इंटेलीजेंस की गोपनीय रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि पाक सेना में भारत की सीमा से जुड़े पाकिस्तानी इलाकों के युवकों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा आतंकी संगठनों से जुड़े युवाओं का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें सीमा पर सुरंग बिछाने के लिए पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। वहीं, भारतीय सैनिकों को गोली मारने पर 10 हजार रुपए और सिर काटकर लाने पर पांच लाख रुपए का ईनाम दिया जाता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शहीद हेमराज और शहीद सुधाकर की हत्या की योजना आईएसआई और पाकिस्तान सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर बनाई थी। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आईएसआई की टाटापानी यूनिट के सूबेदार जब्बार खान ने पाक सेना की मुजाहिद रेजीमेंट के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 15 आतंकी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें