पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अंधाधुंध फायरिंग की मुख्य वजह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई है। पहले 15 सितंबर और फिर 4 अक्तूबर को पाक सेना ने एलओसी के मेंढर सेक्टर में आईइडी ब्लास्ट किया था।
पहले आईइडी ब्लास्ट के बाद ही एलओसी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस पर पाकिस्तानी सेना ने अपना रुख आईबी की तरफ मोड़ दिया।
पाकिस्तान की इन करतूतों पर खुफिया एजेंसी इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (आईबी) ने सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सख्ती की वजह से बहुत कम घुसपैठ हो पाई है।