फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के उड़े होश, वेबसाइटों पर पाक के हमले तेज

Mon, 12 Aug 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा ही नहीं बल्कि मोबाइल और साइबर जगत में भी पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमले तेज हो गए हैं। पड़ोसी मुल्क की ओर से लगातार भारतीय वेबसाइटों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से फर्जी फोन कॉलों के जरिए देश की सुरक्षा से संबंधित अहम सूचनाओं को चुराने के मामले से सरकार के होश उड़े हुए हैं।

सूचना और तकनीकी मंत्रालय के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान की ओर से साइबर हमले तेज हो जाते हैं। आगामी 15 अगस्त को भी पाकिस्तान की ओर से ऐसे हमले होने की संभावना है।
विज्ञापन


आईटी विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान से ही नहीं भारत से भी साइबर हमले किए जाते हैं। मगर पाकिस्तान में अब बाकायदा सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। जबकि भारत में हैंकर व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे काम कर रहे हैं।
इन कामों के लिए चीन की तर्ज पर अब साइबर आर्मी तैयार की जा रही है।

इस संबंध में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के भी हाथ होने की बात सामने आ रही है। हाल ही में गृह मंत्रालय के सामने पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों की ओर से टेलीफोन के जरिए बीएसएनएल के ग्राहकों का डाटा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के एक खुफिया अधिकारी ने बीएसएनएल के एक अधिकारी को फोन कर फर्जी तौर पर कहा कि वह भारतीय रक्षा सेवा का वरिष्ठ अधिकारी है और सेना मुख्यालय से बोल रहा हैं।

इसके बाद इस अधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारी से ग्राहकों के डाटा से संबंधित सूचना मांगी। पाकिस्तान अधिकारी के जाल में फंसते हुए बीएसएनएल अधिकारी ने उसे यह सूचना बाकायदा ई-मेल कर दी।

मगर बाद में अधिकारी ने दोबारा फोन कर कहा कि वह यह सूचना इंटरनेट पर खोल नहीं पा रहा है। फिर उसने बीएसएनएल अधिकारी को कुछ इंटरनेट लिंक दिए।

अधिकारी ने इसे अपने दफ्तर के कंप्यूटर में खोल दिए। गृह मंत्रालय का कहना है कि ऐसा करके पाकिस्तान शायद बीएसएनएल की सूचना नेटवर्क प्रणाली में वायरस डालने में कामयाब हो सकता। इस मामले की जांच के लिए दूरसंचार मंत्रालय ने समिति बनाई है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से रेलवे मंत्रालय और कई बैंकों की वेबसाइटों पर साइबर हमले किए जा रहे हैं।
साइबर मामलों के जानकार पवन दुग्गल ने अमर उजाला को बताया कि जिस तरह से पाकिस्तान की ओर से साइबर हमले बढ़ रहे हैं। उसे देखकर लग रहा है कि पाकिस्तान सरकार की ओर से ही इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।

दुग्गल कहते है कि दोनों देशों को अब सीमा पर आतंकवाद के अलावा साइबर स्पेस पर लड़े जा रहे युद्ध पर भी बात करनी चाहिए। जिससे कि आने वाले दिनों में पैदा होने वाली घातक स्थिति से बचा जाए।

हाल ही में प्रकाशित इंडिया रिस्क सर्वे 2012 में दावा किया गया है कि देश की 9 हजार वेबसाइटों पर विदेशी हैकरों ने हमले किए है। इनमें सबसे ज्यादा हमले पाकिस्तान और चीन से किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें