फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकर भी पाक ने दिया भारत को बड़ा तोहफा

Mon, 16 Feb 2015 08:50 AM IST
एजेंसी/कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के बहाने ही सही, दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नवाज शरीफ से बातचीत रंग लाती दिख रही है। शायद यही वजह है कि सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान ने रविवार को 172 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कराची स्थित मलिर जेल के अधीक्षक मोहम्मद सेहतो ने रविवार को बताया, ‘हमें कैदियों को रिहा करने का आदेश आज ही मिला जिसपर अमल करते हुए हमने इन भारतीय मछुआरों को छोड़ा।’

अरब सागर में पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करके के आरोप में ये भारतीय मछुआरे कराची की मलिर और लांधी जिला जेलों में बंद थे। सेहतो ने कहा कि रिहा किए गए ज्यादातर मछुआरे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। सेहतो ने कहा कि अन्य 349 भारतीय मलिर और लांधी जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन


लांधी जेल के अधीक्षक गुलाम हुसैन ने भी कहा कि हमारी जेल में बंद भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। वे अपने घर वापसी से खुश हैं। हुसैन ने कहा कि जेल अथॉरिटी ने कल्याणकारी संगठनों की मदद से इन भारतीय मछुआरों को कुछ नकदी के साथ-साथ तोहफे भी दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान समुद्री सीमा को पार करने को लेकर एक-दूसरे के मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार करते रहते हैं। अभी पिछले महीने ही पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा बलों ने 38 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें