पाकिस्तान ने भारत के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने को दोनों देशों के संबंधों के लिए झटका करार दिया है। पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादियों से मशविरे का बचाव किया है और कहा है कि द्विपक्षीय वार्ता से पहले ऐसा लंबे समय से होता रहा है।
गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान की ओर से कश्मीरी अलगाववादियों से बातचीत को मुद्दा बनाते हुआ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी है।
भारत के इस रुख पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत का यह कदम रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए उनके देश के नेतृत्व की कोशिशों के लिए एक झटका है।