फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके चुनावः भारत की आपत्ति को पाक ने किया खारिज

Thu, 04 Jun 2015 01:45 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चुनाव कराने संबंधी भारतीय आपत्तियों को पाकिस्तान ने बुधवार को सिरे से खारिज कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने भारत की प्रतिक्रिया को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया। गौरतलब है कि पाक सरकार गिलगित और बाल्टिस्तान में आठ जून को चुनाव कराने जा रही है, जिसे भारत ने अनुचित बताया है। भारत पीओके को देश का अभिन्न हिस्सा मानता है और इसके लिए जम्मू-कश्मीर की विधायिका और संसद में सीटें में भी आरक्षित हैं।
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को कहा था कि पाकिस्तान अपने जबरन और अवैध कब्जे पर पर्दा डालने के लिए चुनाव कराना चाहता है। इसके जवाब में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कश्मीर मुद्दा एक अंतरराष्ट्रीय मामला है जिसका समाधान जनमत संग्रह के आधार पर किया जाना है। पाकिस्तान ने उल्टे भारत पर आरोप लगाया है कि वह जम्मू-कश्मीर में अवैध कब्जा किए हुए है जहां उसके सात लाख सैनिक तैनात हैं।

उधर, पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते रिश्ते और दोनों के बीच हुए कई समझौते भारत को नहीं भा रहे हैं। निसार के मुताबिक चीन पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर पर भारत ने जैसी प्रतिक्रिया दी, उससे साफ है कि वह अपने पड़ोसी देश को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें