कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि वह वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस बयान से सहमत हैं कि विलंबित जीएसटी दोषपूर्ण जीएसटी से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी बिल दोषपूर्ण है।
चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा, ‘वित्त मंत्री अरुण जेटली से सहमत हूं। एक विलंबित जीएसटी दोषपूर्ण जीएसटी से बेहतर है। वर्तमान जीएसटी बिल दोषपूर्ण है।’
मालूम हो कि शनिवार को फिक्की की सालाना बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संकेत दिया था कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बिल संसद के शीतकालीन सत्र में होना संभव नहीं हो सकता है और विलंबित जीएसटी बिल दोषपूर्ण जीएसजी के मुकाबले बेहतर होगा।