युवती को अगवा करने के मामले में नया गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाही पर आरोप है कि उसने मुल्जिम की वृद्ध दादी को लात मारी जिससे दहशत में आकर उसने दम तोड़ दिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। देर रात सीओ कांठ राहुल कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था।
कांठ थाने के नया गांव निवासी कामिल पुत्र नवीजान पर करीब बीस दिन पहले गांव ही एक युवती को अगवाकर ले जाने का आरोप है। युवती के परिवार वालों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।