केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें अपनी हद पता है और वह इसी के मुताबिक ही रहते हैं और आचरण करते हैं। उन्होंने यह बात डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री को प्रधानमंत्री पद के काबिल बताया था।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे आप के सवाल को गंभीरता से लेना चाहिए लेकिन मुझे इसका गंभीर जवाब देने दीजिए। मुझे अपनी हद पता है और मैं उसी के मुताबिक रहता हूं और आचरण करता हूं। रविवार को करुणानिधि ने अभिनेता कमल हासन के सुझाव का समर्थन किया था कि वित्त मंत्री प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार हैं।
चिदंबरम ने कहा कि यदि पत्रकार कोई अच्छी टिप्पणी की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको यह बताना चाहता हूं कि आपमें कुछ सोचते हैं कि मैं मूर्ख हूं लेकिन मैं इतना भी मूर्ख नहीं हूं जितना आप सोचते हैं।