फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारियों को नपुंसक बना देना चाहिए: नायडू

Mon, 31 Dec 2012 08:40 PM IST
कोच्चि/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चलती बस में एक युवती के साथ हुई दरिंदगी को देखते हुए भाजपा ने सोमवार को बलात्कार के मामलों के दोषियों को मौत की सजा या फिर रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने की सजा देने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि बलात्कारियों के लिए अधिकतम सजा मृत्युदंड या फिर रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाना होनी चाहिए। उनका यह सुझाव ऐसे वक्त पर आया है जब कांग्रेस ने बलात्कारियों को नपुंसक बनाने का प्रस्ताव दिया है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सख्त कानून के लिए कांग्रेस ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें जघन्य मामलों में बलात्कारियों को रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने और 30 साल तक जेल की सजा का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार की अंसवेदनशीलता, निष्क्रियता और असमंजस ने देश की जनता के बीच राजनीतिक वर्ग खासकर संसदीय प्रणाली के बारे में गलत संकेत दिया है कि इस मौके पर ये कुछ भी करने में नाकाम रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली गृह मंत्रालय की संसदीय समिति ने भी बलात्कारियों के लिए रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने का सुझाव दिया था। इस संबंध में प्रस्ताव गृह मंत्रालय को सौंपा जा चुका है और अब गृह और कानून मंत्रालयों से सुझाव का इंतजार है। समिति की अगली बैठक 4 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें