फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोमैक्स के मालिक घूस देते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने बुधवार को रिश्वत देने के आरोप में मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के मालिकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनको दिल्ली में एक मैरिज हॉल के निर्माण की मंजूरी के लिए उत्तरी दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन (एनडीएमसी) के इंजीनियरों को 30 लाख की घूस देते रंगे हाथ पकड़ा गया।

सीबीआई ने माइक्रोमैक्स इंफोर्मेटिक्स के मालिक राजेश अग्रवाल और मनीष तुली के साथ ही नगर निगम के दो जूनियर अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा जांच एजेंसी ने एमसीडी अधिकारियों के आधिकारिक कार्यालयों और आवासों समेत 15 स्थानों पर छापा भी मारा।
विज्ञापन


एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि अग्रवाल और तुली वजीरपुर में मैरिज हॉल का निर्माण कराना चाहते थे लेकिन इसे मंजूरी देने के लिए नगर निगम के इंजीनियर 50 लाख रुपये की घूस मांग रहे थे। सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल और तुली एमसीडी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद 30 लाख रुपये देने पर राजी हो गए।

दोनों पक्षों के बीच घूस की रकम दो जूनियर अधिकारियों को देने पर भी सहमति बनी। तिमारपुर कार्यालय में रिश्वत की रकम चुकाए जाने की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


माइक्रोमैक्स इंफोर्मेटिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी का गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के कदाचार से कोई लेना देना नहीं है। चारों व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमों ने एमसीडी अधिकारियों के आवासीय और कार्यालयों समेत 15 स्थानों पर छापा मारा। जांच टीम ने एक एमसीडी जूनियर इंजीनियर कपिल देव के आवास से 40 लाख रुपये नगद बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें