फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: लादेन ने कैसे बनाई 9/11 हमले की पूरी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से दुनिया भर में दहशत फैलाने वाले ओसामा बिन लादेन को इसकी प्रेरणा एजिप्ट एयरलाइन के पायलट से मिली थी, जिसने विमान को अटलांटिक महासागर में जानबूझकर गिरा दिया था।
विज्ञापन


1999 में हुई इस दुर्घटना में 217 लोगों की जान गई थी, जिसमें 100 अमेरिकी शामिल थे। अलकायदा की साप्ताहिक मैगजीन अल मसराह में यह खुलासा किया गया है।

अलकायदा के मैगजीन में छपे लेख ‘11 सितंबर हमले की अनकही कहानी’ में दावा किया गया है कि मिस्र एयरलाइन के सह पायलट गामिल अल-बातौटी ने लॉस एंजिलिस से काहिरा जा रहे विमान को महासागर में गिरा दिया था, जिसमें सौ अमेरिकियों की भी जान गई थी।
विज्ञापन

हमले में 217 लोगों की गई थी जान

यरूशलम पोस्ट ने अल-मसराह के हवाले से बताया है कि जैसे ही इस कहानी को अलकायदा सरगना लादेन ने सुना वैसे ही उसके मन में विचार आया कि क्यों न उसने इसे किसी इमारत पर गिरा दिया होता। इसके बाद उसने 9/11 हमले का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया।

जिस समय एजिप्ट एयरलाइन का विमान गिरा था उस समय पहले आशंका जाहिर की गई कि यह आतंकी हमला था लेकिन बाद में इसे गामिल की करतूत माना गया। गामिल अपने खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई से खफा था।

मैगजीन में दावा किया गया है कि इसके बाद ओसामा हमले की योजना लेकर खालिद शेख से मिला था। खालिद के बारे में माना जाता है कि वह 9/11 हमले का प्रमुख आर्किटेक्ट था।

मालूम हो कि अमेरिकी आतंकी हमले में अमेरिकी एयरलाइन के चार विमानों को हाईजैक कर दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारत से टकरा दिया गया था, एक विमान पेंटागन से टकराया था।  इस हमले में भारी जानमाल की क्षति हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें