फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां गुनाह है ओसामा और हिटलर नाम रखना!

विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, लेकिन दुनिया के बहुत से ऐसे देश हैं जहां बच्चे  का नाम रखने के पहले यह देखना पड़ता है कि संविधान या कानून उस नाम की इजाजत देते भी हैं या नहीं।
विज्ञापन


आइसलैंड में बच्चे का नाम रखने से पहले सरकारी रजिस्टर देखना पड़ता है जिसमें दर्ज 1,712 पुरुषों और 1,853 महिलाओं के नाम ही वैध करार हैं। न्यूजीलैंड में अदालती आदेश के बाद माता-पिता को नौ साल बाद अपनी बच्ची का नाम बदलना पड़ा।

एक अन्य घटना में जर्मनी में एक दंपति ने अपने बच्चे का नाम ‘ओसामा बिन लादेन’ रख लिया, जिसे कोर्ट ने बदलवाया। न्यूजीलैंड में वर्ष 2013 में जन्म, मृत्यु व विवाह विभाग ने कुछ नामों को प्रतिबंधित करने की बाकायदा एक सूची जारी की, जिसमें क्वीन विक्टोरिया, ल्यूसिफर और माफिया जैसे नाम रखने की मनाही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नाम रखने पर लगी रोक

फ्रांस में जज ने एक युगल को उनकी बेटी का नाम ‘न्यूटेला’ बोलने पर रोक इसलिए लगा दी क्योंकि यह नाम एक लेप बनाने वाली कंपनी के ट्रेड से मिलता जुलता था। फ्रांस के ही एक अन्य परिवार को अदालती आदेश के बाद बच्ची का नाम ‘मेगेन रिनाउड’ इसलिए बदलना पड़ा क्योंकि उसका नाम वहां की कंपनी रिनाल्ट मेगेन से मिलता जुलता था।

मेक्सिको में वर्ष 2014 के भीतर कुछ नामों पर रोक लगा दी गई, जिनमें जर्मन तानाशाह ‘हिटलर’ का नाम भी शामिल है। यहां हॉलीवुड फिल्म ‘रोबोकॉप’ और ‘टर्मिनेटर’ नाम नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा बच्चों का नाम ‘बर्गर किंग’ या ‘वर्जिन’ भी पूर्णत: प्रतिबंधित है।

ब्राजील में बच्चों का नाम इराक के पूर्व तानाशाह ‘सद्दाम हुसैन’ के नाम पर रखना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। वेनेजुएला में बच्चों का नाम सुपरमैन रखने पर रोक लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें