पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की सौगात की घोषणा करने के बाद कुछ सैनिकों ने बुधवार को जंतर मंतर अपने मेडल जलाने की कोशिश की। हालांकि, उनके अन्य साथियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। उनका कहना है कि सरकार ने जो ओआरओपी की घोषणा की है उसमें कई खामियां है।
इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे रिटायर्ड मेजर जनरल सतबीर सिंह ने सैनिकों के मेडल जलाने की घटना से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने मेडल जलाए हों और भविष्य में भी हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है।