फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के शुभ अवसर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने डोगरी वार मेमोरियल पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहले सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी और उसके बाद वहां मौजूद सैनिकों से रू-ब-रू हुए।
विज्ञापन


सैनिकों से मुखातिब होते हुए मोदी ने उनको दिवाली की बधाई दी। उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं अपने परिवारजनों के साथ दिवाली मनाने यहां आया हूं।' मोदी के अपने इस दौरे की तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्हें वार मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धाजंली देते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

खिल गए जवानों के चेहरे

सेना को संबोधित करने के बाद मोदी जवानों से भी मिले और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर सेना के जवानों के चेहरे खिल उठे। मोदी से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे।

Wishing people in India & across the world a #HappyDiwali. दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें। pic.twitter.com/euZKHByLUj— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2015


इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दी थी। उन्होंने भारतवासियों समेत पूरी दुनिया को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें