फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चाहे जितनी अटकलें लगें, लेकिन अभी अगले कुछ महीनों तक इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत कुछ अन्य प्रदेश अध्यक्षों के बदलाव तथा केंद्रीय पार्टी में संगठनात्मक सुधार की हाल के महीनों (मई तक) में कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


इन सबके बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरे-धीरे युवा नेताओं की भूमिका बढ़ाने में जुट गए हैं। सूत्र बताते हैं कि मीनाक्षी नटराजन पंचायतीराज मामलों में अच्छा काम कर रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष उनसे काफी संतुष्ट हैं। पार्टी के एक महासचिव के अनुसार फिलहाल कांग्रेस का फोकस अब जमीनी लड़ाई की तरफ है।

कांग्रेस मोदी सरकार की असफलताओं तथा संप्रग सरकार के समय में हुए प्रयासों को जनता के बीच लेकर जाने की रणनीति तैयार कर रही है। अब सड़क से आंदोलनों, राजनीतिक अभियानों की शुरुआत की जाएगी और संसद भवन तक पार्टी केंद्र सरकार को घेरेगी। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में सभी को सुनने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सबसे एक सुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक अभियान तेज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल फिलहाल बने रहेंगे उपाध्यक्ष

पंजाब, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए कांग्रेस का मुख्य ध्यान इन राज्यों में सफलता पाने पर केंद्रित है। पार्टी नेताओं को लग रहा है कि इन राज्यों के नतीजे से देश का राजनीतिक वातावरण भी बदलेगा। इसलिए अभी प्राथमिकता इनकी रणनीति तैयार करना है।

ऐसे में एआईसीसी में कोई भी संगठनात्मक फेरबदल मई में होने की संभावना है। संगठनात्मक सुधार के बारे में सूत्र का कहना है कि यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष को लेना है।

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वह सभी महासचिवों के नेता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद पार्टी का पूरा कामकाज देखते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी राजनीतिक दायित्वों को पूरा कर रही है। इसलिए अभी कुछ महीने के भीतर इस तरह की कोई संभावना नहीं है।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार जिन युवा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें से कई का काम काफी अच्छा है। राजस्थान में सचिन पायलट, मध्य प्रदेश में अरुण यादव समेत कई दूसरे युवा अध्यक्ष अच्छा काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें