फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश

Sat, 10 Nov 2012 01:07 AM IST
उज्जैन (मध्यप्रदेश)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं से मारपीट करने के मामले में स्थानीय अदालत ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


करीब छह महीने पहले दिग्विजय को उज्जैन में एक रैली के दौरान बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। उज्जैन से सांसद दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसी प्रेमचंद गुड्डू, हेमंत चौहान, दिलीप सिंह, महेश परमार और अन्यों पर आरोप है कि उन्होंने इन कार्यकर्ताओं का पीछा किया और पिटाई की।

बीजेवाईएम ने उस समय स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कोर्ट की शरण ली। याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिपेश तिवारी ने पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 326 और 324 के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें