रोहित वेमुला मामले में शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हुए ईरानी पर कार्रवाई की मांग की।
विपक्ष की विशेषाधिकार हनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सभापति को फैसला करना है। हालांकि, इस दौरान सरकार पक्ष के नेताओं और विपक्ष के नेताओं में जमकर बहस हुई।
राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान कार्ति चिदंबरम का मुद्दा भी खासा गर्माया रहा। जहां एक ओर विपक्ष रोहित वेमुला मुद्दे पर हंगामा कर रहा था वहीं एमआईडीएमके के सांसद एयरसेल-मैक्सिस घोटाले में कथिततौर पर कार्ति चिदंबरम की भूमिका और उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
जाट आंदोलन का मुद्दा भी गर्माया
इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा की
कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई थी। इस दौरान विपक्ष ने मानव संसाधन विकास मंत्री (राज्य) आरएस कठेरिया के बयान को लेकर हंगामा किया।
हंगामे को देखते
हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को कुछ देर की लिए सदन की कार्यवाही को
स्थगित भी करना पड़ा। इसके अलावा हंगामे की वजह से राज्यसभा को भी स्थगित
करना पड़ा।
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने हरियाणा में हुए जाट
आंदोलन के दौरान कथित मुरथल गैंगरेप का मामला उठाया। उन्होंने कहा की इस
मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सैलजा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर
आरोप लगाते हुए कहा कि जाट आंदोलन के दौरान सरकार ने पुख्ता सुरक्षा
व्यवस्था नहीं की। राज्य में इस तरह की सरकार की कोई आवश्यकता नहीं है।
कई बार कार्यवाही हुई स्थगित
जहां एक ओर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर
एआईडीएमके के सांसदो ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति
चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एआईडीएमके के सांसद हंगामा करते हुए
वेल में पहुंच गए।
कार्ति चिदंबरम का नाम एयरसेल-मैक्सवेल
स्पेक्ट्रम डील में सामने आया जिसमें उन पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का
आरोप है। इन्हीं आरोपों के आधार पर कार्ति पर कार्रवाई की मांग हो रही है।
वहीं उच्च सदन में भी जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्षी दल सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही है।