फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र का प्रयोग करना बंद करे विपक्षः वीरभद्र

Mon, 24 Sep 2012 09:29 AM IST
सोलन/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के चीफ वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनाव का दौर नजदीक आते ही विपक्ष के आला नेता मेरे खिलाफ तंत्र-मंत्र का प्रयोग करने लगे हैं। हमने किसी का बुरा नहीं चाहा। बावजूद इसके यही चाहूंगा कि विपक्ष के नेता खासकर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का परिवार फले-फूले।
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि संगठन में जो खामियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने का अभी समय नहीं है। टिकट वितरण पर उन्होंने स्थानीय नेतृत्व को ही अधिमान देने की बात कही। वीरभद्र रविवार को बिलासपुर दौरे से पहले कुछ देर दाड़लाघाट के बाघल में रुके थे।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता घबरा गए हैं। अनाप-शनाप बोल रहे हैं, जो काम चार साल में नहीं कर पाए, वह एक महीने में कर डाला। विपक्ष ने 1500 करोड़ की योजनाओं की घोषणाएं कर डालीं। इन्हें पूरा करने को लगभग एक साल लगेगा। यह पैसा न तो बजट में है और न ही सरकारी खजाने में।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें