फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी पाने का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों में डाटा एंट्री ऑपरेटर व लोवर डिवीजन क्लर्क के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है। लोवर डिवीजन क्लर्क व डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर निर्धारित टाइपिंग गति आवश्यक है।

योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा व स्किल परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा 2 नवंबर व 9 नवंबर, 2014 को आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धिमता, अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता और सामान्य सचेतता से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा 200 अंको की होगी।

परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्किल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। इन पदों के लिए 52,00-20,200 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं

एसएससी की वेबसाइट से करें पंजीकरण

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क चालान/नेटबैंकिंग या सीआरएफएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2014 निर्धारित की गई है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार http://ssc.nic.in/ व http://www.ssconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन

कितना है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 100 रुपये, ‌ज‌बकि आरक्षित वर्ग व महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आयु का निर्धारण 1 अगस्त, 2014 से किया जाएगा। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें