पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का कहना है कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली अब पहले जैसी नहीं रहेगी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही सभी की जिम्मेदारी तय करेंगी। पार्टी को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की खुद की समीक्षा और एके एंटनी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसले लिए जाएंगे। थरूर कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं।