40 साल पुराना कटहल का एक पेड़ चुराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को एक साल की जेल की सजा सुनाई है।
यह सजा पाने वाले शख्स केरल स्टेट हैंडीकैप्ड पर्संस वेलफेयर कॉपरेशन के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एंटोनी कारदोजा हैं। जिन पर 1996 में सरकारी क्षेत्र से कटहल का एक पेड़ काटने और उसे अपने घर ले जाने का आरोप था।
जस्टिस दीपक मिश्रा और यूयू ललित की एक पीठ ने शुक्रवार को इस मामले में एक निचली अदालत द्वारा उनको दोषी करार दिए जाने के फैसले को सही ठहराया।
हालांकि एंटोनी की उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर उनकी तीन साल की सजा कम कर एक साल कर दी। साथ ही उन्हें सजा भुगतने के लिए तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा।