फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक SMS से मिलेगा ट्रेन में मनपसंद खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही आप यात्रा करते वक्त चलती ट्रेन में एसएमएस के जरिए अपनी पसंद का खाना मंगवा सकेंगे। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक 25 सितंबर से ई-कैटरिंग सेवा लांच कर दी जाएगी, जिसके तहत एसएमएस के जरिए खाना ऑर्डर करने का विकल्प यात्रियों के पास होगा।
विज्ञापन


ई-कैटरिंग की सेवा देख रही आईआरसीटीसी एसएमएस सेवा के लिए नंबर तय करने के काम में जुटी हुई है। अधिकारी के मुताबिक खाने को लेकर अक्सर मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को खाने में बहुत सारे विकल्प देने का फैसला किया है। हालांकि पेंट्री कार में खाने की व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

खास टीम पहुंचाएगी आप तक खाना

साथ ही एसएमएस के जरिए भी यात्री खाना मंगवा सकेंगे। योजना के मुताबिक यात्री द्वारा अपने पीएनआर नंबर के साथ मैसेज भेजने के बाद खासतौर पर नियुक्त टीम के द्वारा जवाब मिलेगा।

अधिकारी ने बताया, ‘यात्री के पीएनआर नंबर और सीट की जांच करने के बाद उसके पास फोन आएगा और वह अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकेगा। यात्री को डिलीवरी के वक्त ही भुगतान करना होगा।’

इसके अलावा रेलवे ऑनलाइन ऑर्डर सिस्टम को भी शुरू करने की योजना बना रहा है। प्रतिष्ठित फूड चेन आदि से प्रबंध के लिए बातचीत जारी है। जल्द ही ऑनलाइन सुविधा को भी लांच कर दिया जाएगा। हाल ही में रेलवे ने कुछ ट्रेनों में ट्रायल के तौर पर तैयार पैकेज फूड मुहैया कराने की सुविधा भी शुरू की थी और इसे यात्रियों द्वारा काफी पसंद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें