साधारण जीवनशैली के लिए मशहूर नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के पास संपत्ति के नाम पर केवल दो मोबाइल फोन है। उनके एक प्रमुख सहयोगी ने शनिवार को बताया कि कोइराला के पास अपनी कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है।
पीएम की संपत्ति का फार्म भरने वाले अधिकारियों के सामने अब समस्या यह है कि उनके पास कोइराला की संपत्ति के तौर पर लिखने को कुछ भी नहीं है। पीएम के मुख्य सचिव बसंत गौतम ने बताया, ‘कोइराला के पास अपना एक भी घर नहीं और न ही कोई जमीन है।