फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से 'नाखुश' आडवाणी ने फिर दी नसीहत

Fri, 16 Aug 2013 09:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण की कड़ी आलोचना की तो कांग्रेस के अलावा लालकृष्ण आडवाणी को भी उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने परोक्ष रूप से मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निजी आलोचनाओं से बचना चाहिए।

पढ़ें, प्रधानमंत्री एक ही परिवार के भक्तः मोदी
आडवाणी ने कहा, 'स्वतंत्रता दिवस का दिन दोस्ती, भाईचारा और एकता की बातें करने का है। इस दिन कोई निजी आलोचना नहीं होनी चाहिए।'

वहीं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी बड़े पद पाने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने मोदी के भाषण को 'संकीर्ण राजनीति' करार दिया।

पढ़ें, लाल किले से प्रधानमंत्री ने पेश किया यूपीए का रिपोर्ट कार्ड
प्रधानमंत्री और मोदी के भाषण की तुलना पर खुर्शीद ने कहा कि यह 'छोटी मुंह बड़ी बात' है। उन्होंने मोदी की प्रधानमंत्री के साथ खुली बहस की मांग को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक ही परिवार के भक्त बन गए हैं।

देखें, तस्वीरों में लाल किला पर आजादी का जश्न
मोदी ने भुज के लालन कॉलेज में तिरंगा फहराया और सभी महापुरुषों को स्मरण किया। उन्होंने देशवासियों से सवाल किया कि क्या आजादी के दीवानों के सपने पूरे हुए हैं? क्या हम मानसिक गुलामी में जकडे़ नहीं हैं?

पढ़ें, राष्ट्रपति ने माना, देश में चौतरफा निराशा का माहौल
मोदी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा पर कुछ बातें हैं जिस पर चर्चा करनी हैं लेकिन वो तैयार नहीं हैं। दिल्ली में बैठे लोग गरीब की थाली में खाना नहीं, एसिड छिड़क रहे हैं, नमक छिड़क रहे हैं। कोई कहता है दो रुपए में भर पेट खाना मिलता है तो कोई पांच रुपए में।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें