फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला अब भी अस्पताल में, मिलेंगे दो सहायक

Thu, 24 Jan 2013 08:50 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने जेबीटी घोटाला मामले में सजा पाए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अस्पताल में दो सहायक रखने की अनुमति दी है। सीबीआई सहायकों का वेरिफिकेशन करेगी। स्पेशल सीबीआई जज विनोद कुमार ने चौटाला के अधिवक्ता अनिल राठी की अर्जी पर यह आदेश दिया है।
विज्ञापन


चौटाला की ओर से दायर अर्जी में कहा गया था कि उनकी आयु 78 वर्ष है और विकलांगता भी है। इसके मद्देनजर अस्पताल में दो सहायक दिए जाएं। चौटाला ने सहायकों रोहताश व नरबहादुर को ही देने का आग्रह किया था।

जेल अधीक्षक ने बुधवार को अदालत में कहा कि जेल मैन्युअल में सहायक मुहैया करवाने का कोई प्रावधान नहीं है, अगर अदालत आदेश देगी तो अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सहायक मुहैया करवाए जा सकते हैं। इसके बाद अदालत ने रोहताश व नरबहादुर को ही भेजने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


छाती में संक्रमण की शिकायत
चौटाल अब भी जीबी पंत अस्पताल में भर्ती हैं। किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। अस्पताल में दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है। अस्पताल प्रशासन उनके स्वास्थ्य की कोई भी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को ओम प्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य की जांच कराई गई।

जांच से पता चला है कि उनकी छाती में अभी भी संक्रमण है। इससे पहले मंगलवार को उनका ईको कराया गया था। उसकी रिपोर्ट के बारे में भी डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी थी। अस्पताल के आमीर चंद ब्लॉक की छठी मंजिल स्थित कार्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती चौटाला की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी तैनात हैं।

चौटाला जिस ब्लॉक में भर्ती हैं, उसके आसपास पुलिस लगातार सुरक्षा का मुआयना करने में जुटी है। किसी भी रिश्तेदार अथवा परिवार के सदस्य को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। अस्पताल आने वालों से साफ कहा जा रहा है कि वे अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन जेल की कस्टडी में है, बिना जेल प्रशासन से अनुमति लिए उनसे कोई नहीं मिल सकता।

जानकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश पर उन्हें अस्पताल में घर का खाना दिया जा रहा है। चौटाला का रसोइया उनका खाना बनाकर लाता है। पुलिस की निगरानी में उन्हें खाना दिया जाता है। हालांकि मंगलवार की तरह बुधवार को अस्पताल में सुरक्षा-व्यवस्था नहीं थी। बुधवार को अस्पताल से सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी हटा दिया गया था। शनिवार को छाती में दर्द की शिकायत के बाद से ओम प्रकाश चौटाला जीबी पंत अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें