फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बचाव में उतरे केरल के सीएम

Sat, 31 May 2014 08:43 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए अकेले राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर राहुल के खिलाफ उठ रही आवाज को लेकर पूछे जाने पर चांडी ने कहा कि चुनाव में हार के लिए किसी विशेष नेता पर निशाना साधना ठीक नहीं है। पार्टी जीत के साथ-साथ हार की भी सामूहिक जिम्मेदारी लेती है।

चुनाव के नतीजों की पहले ही पार्टी की ओर से समीक्षा की जा चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए चांडी ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस वापसी करेगी।
विज्ञापन


पार्टी को हार को सकारात्मक अंदाज में लेना चाहिए। वर्तमान हार के सदमे को भूलकर लोगों के साथ संपर्क मजबूत करने में लग जाना चाहिए। वर्तमान नेतृत्व पार्टी को उसका पुराना गौरव दिलाने में सक्षम है।

केरल में कांग्रेस विरोधी लहर को मात देने में कामयाब रहे चांडी ने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों के दिल में है। इतिहास गवाह है कि पार्टी ने बुरे वक्त से वापसी की है।
विज्ञापन


इसका सबसे अच्छा उदाहरण 1977 है जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने शानदार वापसी की थी। केरल की 20 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें