केंद्र सरकार ने देशभर के आईपीएस अधिकारियों के लिए कॉमन डोमेन पर आधिकारिक ई-मेल आईडी बनाने का निर्णय लिया है। गृहमंत्रालय में सोमवार को आईपीएस अधिकारियों के रोजाना कार्यों के लिए समर्पित एक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।
इस वेबसाइट में देशभर में तैनात सभी आईपीएस अधिकारियों से संबंधित भारतीय पुलिस सेवा सिविल लिस्ट, अचल संपत्ति रिटर्न, नई अधिसूचना/सर्कुलर, नियमों, पुलिस मेडल से सम्मानित अधिकारियों का लिंक होगा।
गृहमंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी आईपीएस अधिकारियों को नए ईमेल एड्रेस जारी किए जाएंगे और नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम (केएमएस) को इस पोर्टल का हिस्सा बनाया जाएगा, जहां आईपीएस अधिकारी अपनी जानकारी, अनुभव को शेयर कर सकेंगे।
गृहमंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एस जयरमण ने पोर्टल http://intraips.gov.in का लांच किया।