फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में चादर चढ़ाएंगे बराक ओबामा!

Wed, 07 Jan 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत यात्रा के दौरान अजमेर आ सकते हैं। ओबामा को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कमेटी ने न्यौता भेजा है। ओबामा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि है।
विज्ञापन


दरगाह कमेटी ने ओबामा को अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकासित करने लिए धन्यवाद देते हुए यह न्यौता भेजा है। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद के अनुसार ओबामा सूफी इस्लाम के इस सबसे बड़े केन्द्र पर आते हैं, तो इससे इस्लाम और पश्चिम की संस्कृतियों के बीच बेहतर समझ बनेगी और सम्बन्ध मजबूत होंगे।
 
यहां के खादिमों की संस्था के सचिव सैयद वाहिद का कहना है कि इस्लाम की सूफी धारा भाइचारे और विश्वशांति में यकीन रखती है और भारत में धर्म निरपेक्षता के लिए मजबूती से काम कर रही है और इसी दृष्टि से यह निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के समय अमेरिका ने अजमेर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें