फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की बड़ी जीत! जो अभी तक नहीं हुआ, वो कर दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए खुद ओबामा को न्योता देने की जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने भी ओबामा के जनवरी में भारत आने की पुष्टि कर दी है। यह पहला ऐसा मौका होगा, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया गया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक इस निमंत्रण को ओबामा ने स्वीकार कर लिया है।

हालांकि इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2007 में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा 2008 में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, 1998 में फ्रांस के ही राष्ट्रपति जैक्स चिराक और 1993 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉन मेजर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर आ चुके हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को अमेरिका के साथ नए संबंधों की शुरुआत के रूप में तो देखा ही जा रहा है। साथ ही कूटनीतिक मोर्चे पर इसे मोदी की बड़ी सफलता के रूप में भी देखा जा रहा है।

ओबामा ने की थी मोदी की तारीफ

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही खुद ओबामा ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी। इसके बाद सितंबर-अक्तूबर में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पर भी गए थे, जहां पर ओबामा ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया था।

दोनों नेताओं ने संयुक्त वार्ता में इस दौरे को बेहद सफल बताते हुए कहा था कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत होंगे। यही नहीं वाशिंगटन पोस्ट में मोदी और ओबामा का संयुक्त लेख भी छपा था, जिसमें कहा गया था कि अब नया एजेंडा तय करने का समय आ गया है। बराक ओबामा की भारत यात्रा को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। इससे पहले 2010 में भी बराक ओबामा भारत दौरे पर आ चुके हैं।

'लुक ईस्ट, लिंक वेस्ट' की पॉलिसी
नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा से कहा था कि भारत की 'लुक ईस्ट, लिंक वेस्ट' पॉलिसी के लिए अमेरिका काफी अहम है। उन्होंने कहा था, 'मंगल पर भारत और अमेरिका के मिलन के बाद, अब हम धरती पर मिल रहे हैं। हमारी लुक ईस्ट, लिंक वेस्ट के लिए अमेरिका काफी अहम है।'

ओबामा ने मोदी को बताया था 'मैन ऑफ एक्शन'
पूर्वी एशियाई सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे थे। ओबामा ने मोदी को 'मैन ऑफ एक्शन' बताया था। उन्होंने मोदी की 'निजी नेतृत्व' क्षमता को भी काफी सराहा था।
विज्ञापन

कौन-कौन रह चुके हैं मुख्य अतिथि?

मोदी की यात्रा रही थी सफल: अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को बेहद सफल बताते हुए ओबामा प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा बेहद सफल रही। हमने लगभग हर उस मुद्दे पर बात की, जो दोनों देशों के लिए अहम हैं।

अमेरिका के उप विदेश मंत्री के पद के लिए नामित एंथनी ब्लिंकेन ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत और अमेरिका के संबंध बेहद अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है।"

कौन-कौन रह चुके हैं मुख्य अतिथि
वर्ष ------- मुख्य अतिथि
2014 शिंजो अबे (प्रधानमंत्री, जापान)
2013 जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक (भूटान के राजा)
2012 यिंगलक शिनावात्रा (पीएम, थाईलैंड)
2011 सुसिलो बैमबैंग युधोयोनो (राष्ट्रपति, इंडोनेशिया)
2010 ली युंग बाक (राष्ट्रपति, दक्षिण कोरिया)
2008 निकोलस सरकोजी (राष्ट्रपति, फ्रांस)
2007 व्लादिमीर पुतिन (राष्ट्रपति, रूस)
1998 जैक्स चिराक (राष्ट्रपति, फ्रांस)
1993 जॉन मेजर (प्रधानमंत्री, ब्रिटेन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें