फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आई नूपुर तलवार

Tue, 25 Sep 2012 10:21 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज मर्डर केस की आरोपी नूपुर तलवार को जेल से रिहा कर दिया गया है। मंगलवार सुबह सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के आदेश के चलते कोर्ट ने यह कदम उठाया। न्यायाधीश ने नूपुर को दो लाख के निजी बंधपत्र और दो-दो लाख के दो जमानती पेश करने पर रिहाई का आदेश सुनाया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह डासना जेल में बंद नूपुर तलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। नूपुर की रिहाई के लिए उसकी मां लता चिटनिस और पिता बालचंद चिटनिस ने जमानत देते हुए बांड पेश किए। शाम 6 बजकर 50 मिनट पर नूपुर डासना जेल से बाहर आ गई। यहां उन्हें लेने के लिए पति राजेश तलवार, दिनेश तलवार के अलावा माता पिता, चचेरी बहन श्री के अलावा कई अन्य पारिवारिक मित्र मौजूद थे। नूपुर इस साल 30 अप्रैल से जेल में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें