फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघना की तस्वीरों से टेंशन में भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता केवल भाजपा ही भुनाने की कोशिश में नहीं है, कई और लोग भी इसके लिए कमर कसे बैठे हैं। इनमें सबसे ताजा नाम है बॉलीवुड की अनाम सी हीरोइन मेघना पटेल का।
विज्ञापन


मेघना मुख्यमंत्री मोदी के ही राज्य गुजरात से हैं। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है कि भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। मेघना ने मोदी की तस्वीर हाथों में लेकर अपने कुछ न्यूड फोटोग्राफ सोशल मीडिया में डाल दिए हैं!

इनमें मोदी की तस्वीर पर लिखा है ‘वोट फॉर नरेंद्र मोदी’। ये तस्वीरें खूब चर्चा बटोर रही हैं। कुछ लोगों बहस कर रहे हैं कि क्या ये वास्तविक हैं या फिर विरोधियों ने मोदी को बदनाम करने की साजिश रची है।
विज्ञापन

तस्वीरों में 'कमल' से भी किया खिलवाड़

वैसे खुद मेघना ने स्वीकार किया है कि यह तस्वीरें उनकी हैं। वह इस बात से इनकार करती हैं कि उन्होंने जो कुछ किया वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश है। वह कहती हैं कि मैंने जो किया जोखिम भरा और संवेदनशील काम है।

मेघना नहीं मानतीं कि वह ट्विटर क्वीन पूनम पांडे से प्रेरित हैं। मेघना ने अपनी करीब आधा दर्जन तस्वीरों में मोदी के साथ ‘कमल’ से भी खिलवाड़ किया है। कुछ तस्वीरों में वह कमल के फूलों पर लेटी है। उल्लेखनीय है कि कमल भाजपा का चुनाव चिह्न है।

यह पूछने पर कि क्या यह कदम उठाने से पहले उन्होंने भाजपा की इजाजत ली है, क्योंकि इससे भाजपा के लोग नाराज भी हो सकते हैं। मेघना का कहना है, ‘मैं पढ़ी-लिखी लड़की हूं। मुझे मेरे अधिकार और कर्तव्य पता हैं। मुझे देश के कायदे-कानून पता हैं। मगर, मुझे अपनी बात रखने का हक है।’

फोटोशूट ने किया भाजपा को परेशान

मेघना के इस कदम ने भाजपा के विरोधियों को हंसी उड़ाने का मौका दे दिया है। इतना तो तय है कि मेघना के कदम से भाजपा के लोग नाखुश हैं।

महाराष्ट्र के भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने मेघना के इस कदम की निंदा करते हुए कहा है, ‘हम भाजपा को समर्थन देने वालों का स्वागत करते हैं लेकिन हम इस तरह के अश्लील प्रदर्शन के विरुद्ध हैं। अगर कोई मोदी का समर्थन करता है तो उसे उनकी रैली में पहुंचना चाहिए।’

भंडारी के अनुसार यह हीरोइन केवल खुद की पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं से इस मामले में कानूनी सलाह लेने की भी अपील की है।

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी हीरोइन ने मोदी के प्रति झुकाव दिखाया हो। पिछले साल बॉलीवुड हीरोइन मल्लिका शेरावत भी मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मल्लिका ने तो मोदी को देश का सबसे बड़ा बैचलर बताया था।

मोदी में मेघना को नजर आई ये खूबियां

मेघना ने कहा, 'मोदी डिसीजनमेकर हैं। जो फैसला लेते हैं, उस पर अमल करते हैं। वह ईमानदार नेता हैं। जनता उन्हें पसंद करती है, प्यार करती है। उन्होंने गुजरात में विकास करके दिखाया है।'

उन्होंने कहा, 'वह केवल अपने लिए नहीं सोचते, सबके लिए सोचते हैं। मैं कोई राजनीति नहीं कर रही। मैं अपने द्वारा उठाए मुद्दे को लेकर बहुत भावुक हूं। जो कुछ मैं कर रही हूं, वह अपने देश के लिए कर रही हूं।'
विज्ञापन

कौन हैं मेघना पटेल

मेघना मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा की रहने वाली हैं। वहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई है। लेकिन अपने मॉडलिंग-एक्टिंग कैरियर के कारण वह मुंबई में रहती हैं। हैलो डार्लिंग, ऐश्वर्या और फरार जैसी गुमनाम सी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

टीवी सीरियल ‘कहानी चंद्रकांता की’ में एक छोटी भूमिका उन्होंने की थी। इसके अलावा कुछ भोजपुरी और तमिल-मलयालम फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें