फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में पाक NSA से गुपचुप मिले थे डोभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट और पांपोर हमलों के बाद भले ही मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करने का दावा कर रही हो, लेकिन सरकार के आला अधिकारियों ने अंदरखाने ही पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात जारी रखी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नासिर खान जंजुआ से लगातार दूसरी बार गुप्त मुलाकात की है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में पेरिस में हुई। डोवाल और जांजुआ की मुलाकात इससे पहले बैंकाक में 6 दिसंबर को हुई थी।

जनवरी में डोवाल फ्रांस के दौरे पर थे और उन्हें फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद से भी मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि ओलांद बीते गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी ने भी किया था पाकिस्तान का दौरा

डोवाल और जांजुआ की मुलाकात पठानकोट हमले के चंद दिनों बाद हुई थी। जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकियों ने 2 जनवरी को पठानकोट स्थित भातरीय वायुसेना के बेस पर हमला किया था, जिसमें सात जवान मारे गए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पेर‌िस में जब डोवाल और जांजुआ की मुलाकात हुई, तब तक भारत ने पठानकोट हमले में जैश के शामिल होने के सबूत दे दिए ‌थे। उन्होंने बताया कि डोवाल ने पाकिस्तान को स्‍पष्ट रूप से ताकीद की थी कि विदेश सचिवों की मुलाकात से पहले वो जैश के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसंबर को अफगानिस्तान से लौटते हुए पाकिस्तान का आकस्मिक दौरा किया था। उसे दौरे के बाद दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आते दिखने लगे थे, हालांकि विदेश सचिव स्तर की वार्ता से पहले जैश ने पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया और बातचीत खटाई में पड़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें